इस वजह से अर्जुन और मलाइका शादी से पहले पहुंचे हॉस्पिटल…

0
737

इन दिनों हर तरफ़ मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी को लेकर चर्चा हो रही है। हांलाकि, कपल की तऱफ़ से इस तरह की किसी का भी ख़बर की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। इसके साथ ही अर्जुन के पिता बोनी कपूर भी दोनों की शादी की अफ़वाहों का खंडन कर चुके हैं। यही नहीं, मलाइका और अरबाज़ के तलाक का कारण भी अर्जुन कपूर को ही माना जाता है। ख़ैर, तलाक क्यों हुआ इसे लेकर अब तक कुछ साफ़-साफ़ पता नहीं चल पाया है।

इसके साथ ही दोनों अकसर हर साथ भी नज़र आते हैं। फिर चाहें वो किसी पार्टी हो या एयरपोर्ट, लेकिन नजदीकियां देख कर यही लगता है कि दोनों ही जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। अब शादी कब होगी या नहीं होगी ये, तो आने वाला समय ही बतायेगा। फ़िलहाल, अर्जुन और मलाइका को लीलावती हॉस्पिटल के बाहर स्पॉट किया गया है। शादी की अफ़वाहों के बीच इन दोनों का अस्पताल के बाहर नज़र आना सबके मन में कई सवाल खड़े कर रहा है।

हांलाकि, अर्जुन और मलाइका के लीलावती अस्पताल पहुंचने की वजह अभी सामने नहीं आई है। एक ओर जहां हॉस्पिटल के बाहर अर्जुन को व्हाइट टी-शर्ट और ट्राउजर में देखा गया, तो वहीं मलाइका अरोड़ा पिंक रंग की टी-शर्ट में दिखाई पड़ी। शादी से पहले दोनों को अस्पताल के बाहर देख कर तरह-तरह के कायास लगाये जा रहे हैं। अब कपल वहां पर्सनल रीज़न से वहां पहुंचा था या फिर किसी से मिलने गया था, इस पर दोनों का कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। पर हां इस बीच इनके फ़ैंस सब कुछ ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।

इसके अलावा हाल ही में अर्जुन और मलाइका चंकी पांड़े की पार्टी अटेंड करने के लिए पहुंचे थे। कहा ये भी जा रहा है कि पहले दोनों 19 अप्रैल को शादी करने वाले थे, लेकिन गुड फ़्राइडे होने की वजह से उस उनकी शादी होने की संभावना कम है। अब दोनों की शादी ख़बर कितनी सही और कितनी ग़लत है, ये 19 अप्रैल को साफ़ हो ही जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here