नई दिल्ली, जेएनएन। होली के त्योहार की धूम पूरे देश में देखने को मिल रही है। कोरोना महामारी को देखते हुए सरकार ने खास दिशा-निर्दोशों के साथ लोगों से होली मनानी की अपील की है। वहीं इस बीच बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्धा कपूर मुंबई में बच्चों के साथ गुब्बारों की होली खेलने से बचती हुई दिखाई दीं। इतना ही नहीं गुब्बारों के अटैक से अभिनेत्री डरती हुई भी नजर आई थीं।
दरअसल शनिवार को श्रद्धा कपूर फेरी से बाहर निकलती हुई दिखाई दी थीं। ऐसे में वहां मौजूद कुछ बच्चे उन्हें देखकर काफी उत्साहित हो जाते हैं। बच्चे श्रद्धा कपूर को होली की बधाई देने लगते हैं। वहीं अभिनेत्री भी जवाब में उन्हें बधाई देती हैं। श्रद्धा कपूर को देखते ही बच्चे उन पर गुब्बारों से अटैक करके होली खेलने के लिए चिल्लाने लगते हैं। वहीं बच्चों की यह बात सुनकर श्रद्धा कपूर डर जाती हैं और उनकी तरफ हाथ जोड़कर ‘नहीं…’ चिल्लाने लगती हैं।
हालांकि बच्चे श्रद्धा कपूर के साथ किसी भी तरह की होली नहीं खेलते हैं। उनका यह क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। श्रद्धा कपूर के इस वीडियो को फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है।
View this post on Instagram